फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फिर बदला मौसम, तेज हवा संग हुई बारिश

Sun, 03 Mar 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बदली छाई रही। दोपहर बाद तेज हवा संग हल्की बारिश हुई। लोग भीगते हुए आने-जाने को विवश हुए।
विज्ञापन

हालांकि, करीब 20 मिनट बाद बारिश थम गई। फिलहाल शाम तक धूप नहीं निकली। इससे एक बार फिर मौसम सर्द हो गया। बारिश फसलों के लाभदायी बताई जा रही है, जबकि तेज हवा चलने से नुकसान की आशंका है।
पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही थी। लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। शनिवार सुबह अचानक मौसम फिर बदल गया और बादल छा गए।
सहालग का सीजन होने के चलते खरीदारी करने बाजार पहुंचे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। माधवपुर से राजेश व ननके ने बताया कि घर में शादी है। बरात जानी है। इसके सिलसिले में खरीदारी करने आए हैं, लेकिन बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

उधर, इस बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होने की उम्मीद है। जबकि तेज हवा चलने से फसल बर्बाद होने की आशंका किसान जता रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर तेज हवा के साथ बरसात हुई तो फसलें गिर जाएंगी।
अभी दो दिन और बारिश व हवा के आसार
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अभी दो दिन मौसम खराब रहेगा। बारिश के साथ तेज हवा चलने के भी आसार हैं। उज्जैनीकला के किसान अमन ने बताया कि गेहूं के लिए फायदा तो सरसों के लिए काफी नुकसान है। क्योंकि सरसों काटने का समय है। बारिश के साथ हवा चलने से सरसों खेत में गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें