फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ललिया थाना क्षेत्र के करीब 40 गांवों में 10 दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने शनिवार को ललिया-हरिहरगंज मार्ग ठप कर घंटों प्रदर्शन किया। शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने पर क्षेत्रवासियों ने चक्काजाम कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। डीएम को प्रार्थनापत्र भेजकर क्षेत्रवासियों ने पावर कॉर्पोरेशन के लापरवाह अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवप्रसाद यादव, रामबहादुर सिंह, राकेेश गुप्ता, संजय वर्मा, वीएन तिवारी, सर्वेश तिवारी, दीनबंधु चौधरी, रामसूरत सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शनिवार को ललिया हरिहरगंज मार्ग जामकर प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पर घंटों आवागमन ठप रहा।

इन लोगों का आरोप है कि करीब 10 दिन पहले क्षेत्र में आए चक्रवाती तूफान के चलते कई जगह ट्रांसफार्मर व तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। विद्युत उपकेंद्र हरैया व बलरामपुर से जुडे़ मथुरा बाजार, बलदेव नगर, ललिया, लौकहवा, भवनियापुर, काशीपुर सहित 40 गांवों में 10 दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन


इससे क्षेत्र के करीब 10 हजार लोग अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद इन लोगों ने डीएम के नाम संबोधित शिकायती पत्र थानाध्यक्ष ललिया को सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन मोतीलाल ने क्षेत्रीय जेई को खराब ट्रांसफार्मर व टूटे तारों को तत्काल ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराने का निर्देश दिया है। आपूर्ति बहाल कराने में लापरवाही बरतने वाले अफसरों व कर्मियों के खिलाफ एक्सईएन ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें