फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दरोगा की मौजूदगी में गिरा दिया छप्पर, काट डाले पेड़

Wed, 10 Jul 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर गर्भवती को दे दिया धक्का, पीड़ितों ने डीएम-एसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। वजीरगंज थाने के एक दरोगा की मौजूदगी में कुछ लोगों ने एक अनुसूचित जाति की महिला का छप्पर गिरा दिया। कई पेड़ों को काटकर सड़क पटवाने लगे। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उसकी गर्भवती बेटी को धक्का दे दिया गया। जिससे वह दर्द से परेशान है। पीड़िता ने डीएम-एसपी से मिलकर गुहार लगाई है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के चंदहा नौडिहवा निवासी अनुसूचित जाति की ज्ञानमती देवी पत्नी बदलू प्रसाद ने अफसरों को दिए पत्र में कहा कि बीते आठ जुलाई को दिन में करीब 12 बजे उसके दरवाजे पर जबरन आरोपी सड़क निर्माण करने लगे। पुलिस वहां मौजूद थी। साथ में लेखपाल व प्रधान भी थे। जब उसने मना किया तो दरोगा रामधारी दिनकर व आरक्षी भारती सिंह ने उसकी बेटी राधा देवी को धक्का दे दिया। यही नहीं, उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। आरोपियों ने आम, सागौन, व शीशम के पेड़ काट दिए और कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़िता ने बताया कि घटना की फोटो और वीडियो उपलब्ध है। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, दरोगा रामधारी दिनकर का कहना है कि सारे आरोप निराधार हैं। राजस्व टीम के सहयोग में वह गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें