फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामकथा को मिला विश्राम

Mon, 11 May 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पैड़ीबरा में कथा में लाेगों को संबो​धित करते गोरखपुर सांसद व अ​भिनेता रविकिशन व मौजूद श्रद्धालु
विज्ञापन
कटरा बाजार/दुबहा बाजार। कौड़िया के पैड़ीबरा स्थित सम्मय माता मंदिर में आयोजित रामकथा के अंतिम दिन सोमवार को प्रवाचक राजन जी महाराज ने श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान ने अंगद को दूत बनाकर रावण के पास भेजा। यह रावण को समझने का अवसर था। मगर उसके न मानने पर श्रीराम को वध करना पड़ा। इसके बाद विभीषण को लंका का राजा बनाया और लक्ष्मण ने उनका राज्याभिषेक किया। इसके बाद सभी अयोध्या लौटे, जहां गुरु वशिष्ठ ने शुभ मुहूर्त में श्रीराम का राज्याभिषेक किया।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार शाम प्रवाचक ने शबरी की नवधा भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि प्रभु ने शबरी के जूठे बेर ग्रहण कर सिद्ध किया कि वे केवल सच्चे प्रेम और निर्मल भाव के भूखे हैं। कथा सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं। आयोजन समिति के भवानी भीख शुक्ल ने बताया कि कथा विश्राम के उपरांत मंगलवार को भंडारे का आयोजन होगा।

इस मौके पर गोरखपुर के सांसद रविकिशन, विधायक विनय कुमार द्विवेदी, प्रदीप शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, पंकज सिंह, महंत छोटे बाबा, करपात्री जी महाराज, कुलदीप मिश्र आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

पैड़ीबरा में कथा में लाेगों को संबोधित करते गोरखपुर सांसद व अभिनेता रविकिशन व मौजूद श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें