फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल किया जागरूक

Thu, 14 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
रैली निकालते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत गुरुवार को कहीं बच्चों ने सब पढ़ें सब बढ़ें नारे के साथ स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली तो कहीं नामांकन उत्सव मनाया गया। कई जगह कार्यक्रम के दौरान शिक्षक व शिक्षिकाओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


    मुजेहना शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवरिया अलावल द्वितीय में बच्चों ने सब पढ़ें सब बढ़ें, शिक्षा है सबका अधिकार, शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन के नारे के साथ गांव की गलियों में जाकर बच्चों व ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

प्रधानाध्यापक महमूद अहमद, तौफीक अहमद, मंसरू जहां, रुकैया बानो, अहमद हुसैन ने घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय में नामांकन व भेजने की अपील की। ग्राम प्रधान मुस्तकीम ने विद्यालय के मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


वहीं, शिक्षा क्षेत्र परसपुर के प्राथमिक विद्यालय छितौनी में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली न्याय पंचायत प्रभारी अमरजीत सिह व प्रधानाध्यापक अनुराग चंद्र मिश्र की अगुवाई में निकाली गयी। सहायक अध्यापक पुष्पेन्द्र कुमार व अमित सिंह ने अभिभावकों से नामांकन कराने के लिए जोर दिया।

पंडरीकृपाल शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटवालिया में नामांकन उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगीता मिश्र ने की। प्रधानाध्यापिका शालिनी कनौजिया, कमलाराज पूत, शशिभूषण मिश्र, विकास मिश्र ने अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें