फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक दिवस पर हुए कार्यक्रम

Mon, 02 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विश्व श्रमिक दिवस पर श्रमिकों ने अपने हक को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का कल्याण सिर्फ आश्वासनों व बयानबाजी से नहीं होगा, इसके लिए मुल्क में काम करने वाले हर किसी के लिए दोहरी नीतियां खत्म की जाएं। रविवार को अलग-अलग श्रमिक संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों में श्रम आंदोलन चलाने की छटपटाहट दिखी। 
विज्ञापन


जेल रोड पर लोक निर्माण विभाग के सामने ट्रेड यूनियन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिकागो में हुए हादसे में मारे गए श्रमिक ों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मजदूर नेता सत्य प्रकाश शुक्ला ने कहा कि अब मजदूर अपने हक को लेकर जागरूक हो रहा है। कौशलेंद्र पाण्डेय ने कहा कि 1886 से लेकर हम केवल आठ घंटे की मजदूरी व न्यूनतम वेतन की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं।

एसपी मिश्रा ने कहा कि ये कौन सी व्यवस्था है कि किसी के पास अरबों की संपत्ति है, जबकि  कुछ को रोटी नसीब नहीं हो रही है। सत्यनारायन त्रिपाठी ने कहा कि सरकारें श्रम कानूनों को निष्क्रिय करना चाहती हैं, ताकि इसका फायदा पूंजीपतियों को हो। विंदेश्वरी प्रसाद दूबे ने कहा कि हम संगठित होकर शोषणकारी नीतियों के खिलाफ लड़ सकेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर ईश्वर शरण शुक्ल, दिलीप शुक्ल, जनक दुलारी आदि मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट अरुण शुक्ला को सौंपा गया।

इसी तरह से पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन की ओर से मैजापुर चीनी मिल परिसर में मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों ने कहा कि सरकारों की नीतियां मजदूर विरोधी हैं। संगठन के महामंत्री ईश्वर शरण शुक्ला ने कहा कि मजदूरों को सातवां वेतन आयोग बनाकर वेतन देने की योजना है, लेकिन चीनी मिलों मेें चतुर्थ बेजबोर्ड का संशोधन वेतन दिया जा रहा है। 

वहीं, उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की ओर से सभा की गई। अध्यक्ष प्रेम कुमारी यादव ने कहा कि संविदा कर्मियों की लड़ाई को तेज किया जाएगा। वहीं, रुपईडीह ब्लॉक के ग्राम फरेंदा शुक्ल में ग्राम प्रधान अन्नू देवी शुक्ला की ओर से मजदूर दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्युत वितरण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता हर्ष मुंशी ने कहा कि मजदूर देश की रीढ़ हैं। ग्राम प्रधान अन्नू देवी शुक्ला ने मजदूर राम लाखन, प्रमोद, तीरथ, नन्द किशोर, श्यामू, रामू, राम सुधि, गुरूवचन व विकास समेत 20 मजदूरों को गमछा देकर सम्मानित किया। 

श्रम विभाग कार्यालय परिसर में जिला प्रशासन की ओर से श्रमिकों की जागरूकता के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शासन की ओर से संचालित योजनाओं की श्रमिकों को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री विनोद कुमार ने श्रमिकों से कहा कि वे अपने अधिकार को जानें। उन्होंने मजदूरों से कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित बना कर प्रदेश क ी तरक्की में भागीदार बने। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि शासन की ओर से संचालित सभी योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिलेगा। विभाग की ओर से 500 श्रमिकों को कृषि मंत्री व डीएम ने साइकिलें दीं। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें