फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, घरों मे पूजा पार्थिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सावन मास के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सोमवार को भोर में ही श्रद्धालु पूजन अर्चन के लिए लाइन लगा कर खड़े हो गए।
विज्ञापन

हर-हर महादेव व ओम नम: शिवाय के जयकारे के पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। भीड़ को पुलिस ने काफी मुश्किल से नियंत्रित किया। शहर में दुखहरणनाथ में सर्वाधिक भीड़ रही। उधर ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में तथा जयप्रभा ग्राम स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भी श्रद्धा व विश्वास के साथ भूतभावन भगवान पूजे गए।
दुखहरणनाथ मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिग पर अक्षत, पुष्प, रोली, दूध, द्रव्य आदि चढ़ा कर श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगी। दुखहरण नाथ मंदिर के अलावा, करोहानाथ शिव मंदिर, जुगेश्वर नाथ मंदिर समेत दर्जनों शिव मंदिर में भी लोगों ने बेल पत्र, दूध आदि से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

हर-हर महादेव व जय महाकाल से पूरा परिसर गूंजता रहा। मंदिरों के समीप बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकांश लोगों ने घरों में पार्थिव बना कर भगवान का रुद्राभिषेक किया। घरों में पूजन अर्चन से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
मंदिरों के साथ ही लोगों ने अपने घरों में महाकाल का पूजन अर्चन किया। आवास विकास में सपा नेता सूरज सिंह ने अपने घर में भगवान शिव का पार्थिव बनाकर पूजन किया। उन्होंने बताया कि पूरे सावन मास में पार्थिव पूजन कर महादेव से आशीर्वाद मांगते हैं। राजेश दीक्षित ने अपने घर में पवित्र मास में हवन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें