फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने ननद की बेटी पर उड़ेली खौलती दाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महज 18 दिन पूर्व ब्याह करके आई नवविवाहिता ने घरेलू कलह के चलते अपनी ननद की पुत्री पर खौलती हुई दाल उड़ेल दी। इससे वह बुरी तरह से जल गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेठ ने आरोपी नवविवाहिता सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

परसपुर कस्बे के भौरीगंज मार्ग निवासी पिंटू तिवारी उर्फ दशरथ लाल ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसके भाई राजन तिवारी की शादी 19 मई को ग्राम बाबागंज भगतपुरवा, कोतवाली करनैलगंज निवासी हौसिला प्रसाद तिवारी की पुत्री रुचि से हुई थी। पिंटू के मुताबिक उसके घर में बहन की पुत्री मंजू मिश्रा निवासी ग्राम हरदिहा सपौर रग्घूपुरवा आई हुई है।
घरेलू कलह व नाराजगी के चलते उसके भाई की पत्नी रुचि ने रविवार दोपहर मंजू पर खौलती हुई दाल उड़ेल दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पिंटू के मुताबिक उसकी पत्नी रीना तिवारी, मां कांति तिवारी व भाई राजन तिवारी ने विरोध किया तो रुचित अभद्रता करते हुए उन्हें पीटने लगी। आसपास के लोगों ने आकर बीचबचाव कराया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया कि लड़की काफी झुलसी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पिंटू तिवारी की तहरीर पर आरोपी रुचि, बब्बू व बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें