फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई करेंसी की कमी से शादी में बाधा

Fri, 11 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
शादी का कार्ड दिखाता परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई करेंसी की किल्लत से आम आदमी के साथ-साथ वैवाहिक कार्यक्रम करने वाले परिवार भी भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। शादी की तैयारी के लिए पर्याप्त मात्रा में नकदी न मिल पाने से परिवार परेशान हैं। लोग अपने रिश्तेदारों व मित्रों से मदद मांग कर काम में आ रही बाधा दूर करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


कई लोगों ने तो पैसों के अभाव में कई कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया है। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को विवाह की तैयारी में जुटे कुछ परिवारवालों से बात की तो उनकी समस्या इस तरह सामने आई।

बलरामपुर चीनी मिल कॉलोनी में रहने वाले वीरेंद्र के बेटे मुकेश चौरसिया की शादी आगामी 16 नवंबर को है। वीरेंद्र के घर रिश्तेदार व आसपड़ोस के लोग शादी की तैयारी में जुटे हैं। वीरेंद्र का लड़का यानी जिसकी शादी है वह लंदन में है। 14 नवंबर को वह वापस आएगा।
विज्ञापन


तैयारी देख रहे मुकेश के बड़े भाई राकेश ने बताया कि शादी की तैयारी उन्होंने बैंक खाते व एटीएम के भरोसे रखी थी। छोटा शहर होने के कारण तमाम लोग नकद भुगतान ही चाहते हैं। बड़े नोट बंद होने तथा बैंक व एटीएम से नकदी आहरण की सीमा तय होने के कारण शादी की तैयारी में काफी दिक्कत आ रही है। हालांकि राकेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि रिश्तेदारों व मित्रों की मदद से शादी की तैयारी पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। 

कुछ इसी तरह की दिक्कत पेहर बाजार निवासी रामबाबू के सामने भी है। रामबाबू के पुत्र रामकरन कसौधन का आगामी 15 नवंबर को तिलक है। बड़े नोट बंद होने से इसकी तैयारी में बड़ी दिक्कत हो रही हैं।

बैंकों में भीड़ के कारण पैसा बदलना काफी नामुमकिन हो रहा है। रामबाबू ने बताया कि तिलक की तैयारी में भुगतान की सबसे बड़ी समस्या आ रही है। कोई दुकानदार सामान के बदले पुराने बड़े नोट लेने को तैयार नहीं है। बैंक के खाते से जरूरत के मुताबिक पैसा निकालना संभव नहीं है। ऐसे में तिलकोत्सव के दौरान कई कार्यक्रमों में कटौती करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें