गोंडा। जिले से स्वास्थ्य विभाग के 13 लिपिक संवर्गीय कर्मियों के गैर जनपद स्थानांतरण के विरोध में सोमवार को यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएमओ दफ्तर पर धरना दिया।
धरने की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आज्ञाराम यादव ने कहा कि अनियमित तरीके से जिले के 13 लिपिकों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है जिसमें तीन महिला कर्मी भी शामिल हैं।
जिसके विरोध में सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक कार्य बहिष्कार कर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो चरणबद्ध तरीके से आगे भी आंदोलन किया जाएगा।
जिले से स्वास्थ्य विभाग के लिपिक संवर्ग के 13 कार्मिकों का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया है। स्थानांतरण से आक्रोशित यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने हुंकार भर दी है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष आज्ञाराम यादव के नेतृत्व में सोमवार को स्वास्थ्यकार्मी सीएमओ कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। धरने में एसोसिएशन के मंत्री सुशील मिश्र, विवेकमणि त्रिपाठी, केएम श्रीवास्तव, विप्रेश मिश्रा, किरन सिंह, माता प्रसाद आदि उपस्थित रहे।