फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन खत्म बैरंग लौटे टीका लगवाने आए तीन सौ लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के रास्ते में वैक्सीन की किल्लत सबसे बड़ा रोड़ा बन रहा है। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी बाजार में कोरोनारोधी टीका लगवाने आए तीन सौ से अधिक लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी पर करीब पांच सौ लोग टीका लगवाने पहुंचे जिसमें स्वास्थ्य टीम ने दो सौ लोगों का टीकाकरण किया गया तथा बाकी लोगों को मंगलवार को आने के लिए कहा गया।
टीकाकरण अभियान में लगी एएनएम सीमा सिंह ने बताया कि लोगों में धीरे धीरे टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़ रहा है लेकिन विभाग वैक्सीन नही उपलब्ध करा पा रहा है जिससे लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों में टीकाकरण को लेकर डर व भ्रम था जिसके चलते टीका लगवाने से लोग डरते थे । टीकाकरण कैंप में सीमा सिंह ,पुष्पा सिंह ,साधना सिंह, अरविंद कुमार मिश्र , सुपरवाइजर अरविंद श्रीवास्तव रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें