फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फुरकानिया के पास होगा तरबगंज व नवाबगंज रूट की बसों व टेंपो का ठहराव

Thu, 15 Jan 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बसों, टेंपो और टैक्सियों के ठहराव स्थलों का नए सिरे से निर्धारण किया है। इसके तहत फुरकानिया के पास वजीरगंज, नवाबगंज, रगड़गंज, तरबगंज और उमरी बेगमगंज रूट पर चलने वाली बसों का ठहराव तय किया गया है। इन सभी रूटों पर संचालित टैंपो भी यहीं खड़े होंगे, जिससे सड़क पर अनावश्यक भीड़ कम होगी और यातायात सुचारू बना रहेगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में रेलवे ओवरब्रिज के पार बड़गांव में सड़क की दोनों पटरियों पर इटियाथोक और खरगूपुर जाने वाली टैक्सियों का ठहराव निर्धारित किया गया है। वहीं, मनकापुर बस अड्डा और बहराइच रोड स्थित जिला परिषद कॉलोनी के पास भी टैक्सी ठहराव स्थल तय किए गए हैं। इन स्थानों पर सड़क किनारे गुमटी आदि लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम अभियान चलाएगी।
बढ़ाई जाएंगी यात्री सुविधाएं
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टैक्सी स्टैंडों पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की पहल पर लखनऊ रोड स्थित परसपुर टैक्सी स्टैंड और फुरकानिया के सामने स्थित टैक्सी स्टैंड को प्रथम चरण में विकसित किया जाएगा। इन स्टैंडों पर यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए टिनशेड लगाए जाएंगे। साथ ही बैठने के लिए बेंच और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रशासन की कोशिश है कि गर्मी की शुरुआत से पहले ये सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाय। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि शहर के चिन्हित छह टैक्सी स्टैंडों में से पहले चरण में फुरकानिया और परसपुर टैक्सी स्टैंड को विकसित किया जा रहा है। यहां टिनशेड, बेंच और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें