फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 15 Jan 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व पर करनैलगंज ​स्थित सरयू नदी में स्नान करते लोग। - संवाद 
विज्ञापन
पसका/करनैलगंज। भगवान वाराह की धरती सूकरखेत स्थित त्रिमुहानी घाट व करनैलगंज के सरयू घाट पर बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर दान-पुण्य किया। भोर से ही घाट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। दिनभर स्नान, दान और पूजन का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन

गोगिया निवासी पं. दीनानाथ शास्त्री ने बताया कि मकर संक्रांति पर स्नान और दान को आत्मशुद्धि का विशेष अवसर माना जाता है। स्थानीय निवासी गिरीश शुक्ल ने बताया कि सुबह से ही त्रिमुहानी घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने खिचड़ी और गो दान किया। दुरौनी निवासी रामसजीवन और राकेश ने बताया कि वे प्रतिवर्ष मकर संक्रांति पर सरयू स्नान के लिए आते हैं।
पूरे तिवारी से आईं गीता आरती, संगीता, सावित्री, ज्योति और संतोष कुमारी तथा सकरौर के शंकर पुरवा निवासी गायत्री देवी, राधा देवी, पिंकी और रिंकी ने बताया कि मन्नत पूरी होने पर उन्होंने दुरदुरिया माता की पूजा की। सावित्री ने बताया कि पूजा में गुड़, लाई, चना के साथ पूड़ी और गावा का प्रसाद भी चढ़ाया गया।
विज्ञापन

सरयू घाट पर खरमास समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक भी किया। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए थे। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय पुलिस बल के साथ घाट पर मौजूद रहे।
यहां भी हुए आयोजन

- जयप्रभाग्राम। भक्ति धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इटियाथोक स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर, चिंताहरण, बाबा सोमनाथ शिवाला एवं बागेश्वर धाम में भजन-कीर्तन के साथ खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। मनोरमा पोखरे पर श्रद्धालुओं ने स्नान-दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
- बेलसर। रगड़गंज में सत्य साईं एवं नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। अध्यक्ष देवीप्रसाद दुबे, हरीशंकर शुक्ल, शिवम दुबे, विजय मिश्र, रमेश मौर्य, सरवन गुप्त, तरुण शर्मा, देवीसिंह आदि मौजूद रहे।
- खरगूपुर। भगवानदीन पुरवा में कृष्णानंद तिवारी के यहां खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। इस दौरान आशीष त्रिपाठी और रामनरेश तिवारी ने बाल भंडारा कराया। बच्चों को दक्षिणा देकर विदा किया गया। ज्योतिषाचार्य पटना वाले बाबा के शिष्य राहुल गुप्त और रामकुमार पटवा के नेतृत्व में पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में खिचड़ी सहभोज आयोजित हुआ। यहां 101 लोगों को कंबल और पंचांग वितरित किए गए।
- मनकापुर। शास्त्री नगर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में मानस मंगल दल सेवा समिति के बैनर तले बाल सामाजिक कार्यकर्ता संघ ने 51 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। चेयरमैन दुर्गेश सोनी, सभासद वैभव सिंह, अष्टभुजा, रामबाबू, पंडित हरिदत्त, शिवा प्रियदर्शनी, दिव्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें