डुमरियाडीह। महाराजगंज कस्बे में चाय की दुकान चलाने वाले दीपू मौर्य (35) का शव शुक्रवार देर रात कमरे में फंदे से लटका मिला। वह मुरावन पुरवा थाना उमरी बेगमगंज के रहने वाले थे।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ज्योति मौर्य ने बताया कि उनके पति पांच वर्ष से अपने भाई हरीश के साथ वजीरगंज के महाराजगंज तिराहे पर चाय की दुकान संचालित कर रहे थे। उनका परिवार बाजार में ही किराये के कमरे में रहता था। शुक्रवार रात परिजन जब कमरे में पहुंचे तो दीपू का शव फंदे से लटका देख दंग रह गए। दीपू के चार वर्षीय पुत्र देवांश और पांच वर्षीय पुत्री दीपांशी है। पत्नी के अनुसार, दीपू का किसी से कोई विवाद नहीं था।