फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर पंचायत भवन छज्जा गिरने से दबकर दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चकशिवरहा गांव के मजरे मीरपुर यूसुफ में रविवार की देर शाम बारिश बंद होने के बाद पंचायत भवन का अचानक छज्जा भरभरा कर गया। छज्जे में गांव का एक युवक व एक बालक दब गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में जेसीबी से मलबा हटवा कर दोनों को बाहर निकलवाया। दोनों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे से गांव में कोहराम मच गया। दोनों बकरी चराने गए थे, तभी हादसा हो गया। बता दें कि गांव का पंचायत भवन जर्जर है।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के मजरे पूरे चांद खां का रहने वाला साहिल (18 ) पुत्र शाहिद अली अपने साथी चकशिवरहा के मजरे मीरपुर यूसुफ निवासी राशिद (12) पुत्र शाकिर अली के साथ रविवार की देर शाम चकशिवरहा गांव के पंचायत भवन के पास बकरी चरा रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच बकरियां पंचायत भवन में चली गईं। बकरियों को निकालने के लिए दोनों पंचायत भवन में गए थे तभी अचानक जर्जर पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिर गया। दोनों मलबे के नीचे दब गए।
सूचना मिलते ही गांव के लोग दौड़े और मलबा हटाने में जुट गए। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर मलबा हटवाया। मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। थाना धानेपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पंचायत भवन का छज्जा गिरने से दो बच्चों की मलबे में दबकर मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें