फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तमंचे लहराते हुए प्रधान के घर में घुसे हमलावर

Mon, 03 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर/झंझरी (गोंडा)। देहात कोतवाली क्षेत्र के बालपुर जाट गांव के प्रधान राजकुमार यादव के घर में रविवार रात कार सवार कुछ युवक तमंचे लहराते हुए घुस गए। युवकों ने प्रधान के बेटे की पिटाई शुरू कर दी। वह जान बचाकर घर से निकला और दरवाजा बाहर से बंद करके शोर मचाने लगा। ग्रामीणों की मदद से ऋषिकेश, आदर्श समेत तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। अन्य आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

प्रधान राजकुमार यादव उर्फ रज्जू ने बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने को लेकर बेटे शानू ने पुलिस से शिकायत की थी। इससे नाराज गांव के ही आदर्श कोहली, आदेश कोहली, शिवा, ऋषिकेश कोहली, उसके दो रिश्तेदार और दो अज्ञात लोग रविवार रात कार से उनके घर आ धमके। ये लोग तमंचे लहराते हुए घर में घुसकर बेटे शानू को पीटने लगे।
शानू जान बचाकर भागा और दरवाजा बाहर से बंद करके शोर मचाने लगा। ग्रामीणों की मदद से ऋषिकेश समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से तमंचा बरामद हुआ। कार भी कब्जे में ली गई है। प्रधान का कहना है कि शिवा व अन्य आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आदर्श कोहली, आदेश कोहली, शिवा, ऋषिकेश कोहली, उसके दो रिश्तेदार और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें