फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: झूठा निकला लोहंगपुर में फायरिंग का आरोप

Thu, 29 Jan 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। लोहंगपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार रात निर्माणाधीन दीवार गिराकर मड़हा फूंकने व फायरिंग की सूचना पुलिस जांच में झूठी निकली। बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने थाने में सुलह कर ली।
विज्ञापन


गांव निवासी दिव्यांग विजय नारायण मिश्र ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के एक व्यक्ति से उनका रास्ते का विवाद चल रहा है। बुधवार रात करीब 8:30 बजे गांव के ही छह लोगों ने मिलकर उनके मड़हे में आग लगा दी। जिससे परचून की गुमटी और उसमें रखा सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, गेहूं, चावल, चारपाई, तखत व मड़हा जल गया। आरोपियों ने निर्माणाधीन दीवार भी ढहा दी। शोर मचाने पर फायर करते सभी भाग निकले। रात में दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। यूपी 112 पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाया गया। मौके पर जांच की गई तो मड़हा फूंकने और फायरिंग का आरोप झूठा निकला। पूछताछ के दौरान सामने आया कि पटाखे से आग लगी थी। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें