फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 स्कूलों का दस करोड़ से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एमएसडीपी अब प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट बनाने की योजना तैयार की गई है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने जिले के चार ब्लॉक व एक शहरी क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की सूची मांगी है। इन पांच स्थानों के करीब 120 स्कूलों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

दस लाख से अधिक धनराशि से एक स्कूल को संवारा जाएगा। इसमें वायस रिकॉर्डर, प्रोजेक्टर, एलसीडी सहित सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और अलग से कक्षों का निर्माण भी होगा। 10 करोड़ से अधिक के बजट से स्कूलों को स्मार्ट बनाने का खाका खींचा जा रहा है। इस साल बड़े स्तर पर योजना से बजट जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने नगर क्षेत्र के साथ ही चारों ब्लॉकों से अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के स्कूलों का प्रस्ताव तैयार करने में जुटा है।
केन्द्र सरकार ने अल्संख्यक कल्याण विकास विभाग से मल्टी सेक्टरोल डेवलपमेंट प्रोग्राम से जिले को शामिल कर रखा है। अभी तक दो इंटर कॉलेजों समेत आधा दर्जन परियोजनाओं को स्वीकृति दी है, जिनके निर्माण के कार्य चल रहे हैं। अब बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों को संवारने की पहल शुरू की है।
विज्ञापन

इस योजना को अब प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से संचालित किया जा रहा है और इसके तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य होने के कारण नगर क्षेत्र के साथ ही बभनजोत, इंटियाथोक, मुजेहना और हलधरमऊ ब्लॉक को चुना है। इन ब्लॉक के करीब 120 प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल ऐसे हैं जो अलपसंख्यक बाहुल्य वाले गांवों में हैं।
इनको स्मार्ट स्कूल बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से प्रस्ताव मांगे गए हैं। पांचों खंड शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों की डिटेल मांगी गई है, जिससे उन स्कूलों के जरूरत के कार्यों को पूरा कराने के साथ ही स्मार्ट स्कूल बनाने का संसाधन स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें