फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर के विकास से बढ़ेगा पर्यटन

विज्ञापन
फोटो-2-गोंडा के पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में पौधरोपण करते सांसद, विधायक व डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। मान्यताओं के आधार पर महाभारत कालीन पृथ्वीनाथ मंदिर का वैभव बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। मंदिर क्षेत्र के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जगी है। मंदिर से होकर भगवान बुद्ध की नगरी श्रावस्ती तक जाने के लिए सड़क का निर्माण हो रहा है। अब ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत हो रही है। शनिवार को गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, कटरा बाजार बावन सिंह, जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने परियोजनाओं का वैदिक रीति से शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि मंदिर का विकास बड़े स्तर पर होगा।
विज्ञापन

रुपईडीह के ग्राम पंचायत पचरन में स्थित बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर का पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए चयनित हुआ है। इसी क्रम में आज अमृत उद्यान योजनान्तर्गत मंदिर परिसर में अमृत उद्यान निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। साथ ही सांसद ने अधिकारियों के साथ पौधरोपण भी किया। पृथ्वीनाथ मन्दिर विकास परियोजना से मंदिर के बाहर का परिक्षेत्र में अमृत उद्यान, अमृत सरोवर, ओपन जिम, मिनी स्टेडियम, वालीबॉल व बैडमिंटन मैदान के साथ सड़क के किनारे दुकान बनायी जाएगी।अमृत सरोवर का शुरू हो चुका है, बाकी कार्य शीघ्र शुरू होगा। पृथ्वीनाथ मंदिर के नाम का वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। योजना के डिजाइनर टीम में आलोक दीप, विपिन पाल, रिया पाल, सोनाली श्रीवास्तव आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने किया।
जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुुमार ने कहा कि जिले का बहुत महत्वपूर्ण मंदिर का पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने पर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही होगा। उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, बीडीओ मंजू त्रिवेदी, अधिशासी अधिकारी खरगूपुर राजन गुप्ता, पूर्व चेयरमैन खरगूपुर राजीव रस्तोगी, मंदिर के महंत जगदंबा तिवारी, तहसीलदार सदर राजीव मोहन सक्सेना, रिंकू ओझा, ओम प्रकाश वर्मा, रविन्द्र कश्यप, अरविंद मिश्रा, विनोद अवस्थी, जमुना प्रसाद, अजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें