फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट, किसानों के चेहरे खिले

Wed, 09 Jul 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले पर बुधवार को बादल मेहरबान दिखे। झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। किसानों के चेहरे खिल गए। धान की रोपाई में तेजी आ गई।
विज्ञापन

बुधवार भोर चार बजे से ही बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। उसके बाद दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के दौरान सड़कों पर सन्नाटा छा गया। शहर के मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ बनी दुकानों के सामने खड़े लोकर लोग बारिश बंद होने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

दोपहर बाद बारिश बंद होते ही लोग अपने काम पर निकल पड़े। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। झमाझम बारिश के बाद किसानों को फायदा हुआ है। इटियाथोक के किसान रमेश यादव ने बताया कि बारिश के बाद धान की रोपाई में तेजी आई है। मेडिकल कॉलेज सहित शहर के विभिन्न वार्डों में जलजमाव से परेशानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें