फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बीते दिन शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों की अंताक्षरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में दीवाने टीम ने प्रथम पुरस्कार हासिल कर बाजी मार ली।
विज्ञापन

शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सुजाता आनंद, सुयश आनंद एवं प्रधानाचार्य डा. नीरू टंडन ने दीप प्रज्जवलित करके किया। निदेशक व प्रधानाचार्य ने बेहतर शिक्षण कार्य एवं कोरोनाकाल में किए गए सेवा कार्यों के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही देश व समाज का विकास संभव है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देना शिक्षकों का नैतिक कर्त्तव्य है। विद्यालय के शिक्षकों ने कोरोनाकाल में भी ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा दी।
विज्ञापन

अच्छी शिक्षा व अच्छे संस्कार से बच्चे खुद तरक्की करने के साथ-साथ देश व समाज के विकास में सहायक होंगे। इस दौरान बच्चों की अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में दीवाने टीम के अखिलेश तिवारी, संजय तोमर, महिमा सोनी, शालिनी श्रीवास्तव व रश्मि सिंह ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें