फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

Tue, 11 Nov 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में विवादों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिक्षकों का आरोप है कि लेखाधिकारी छुट्टी पर चले गए। 15 दिन के बाद भी नहीं लौटे। ऐसे में वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। मंगलवार को स्कूलों में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक सतीश पांडेय ने बताया कि बीते 24 अक्तूबर को वित्त एवं लेखाधिकारी 15 दिन के अवकाश पर गए थे। आठ नवंबर को छुट्टी पूरी हो गई। इसके बावजूद वह नहीं लौटे। ऐसे में शिक्षकों के वेतन आदि का भुगतान नहीं हो सका है। इससे शिक्षक परेशान हैं। अटेवा जिलाध्यक्ष अमर यादव का कहना है कि शिक्षकों की समस्या का समाधान शासन स्तर से ही हो सकता है। वर्षों से लेखाधिकारी कार्यालय में पटल सहायक जमे हुए हैं। मनमानी की जा रही है। उन्होंने वर्षों से एक ही पटल पर तैनात बाबुओं के स्थानांतरण की मांग की।
सह संयोजक गौरव पांडेय, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, किरन सिंह व महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष नीतू जायसवाल ने कहा कि 13 नवंबर को जिले के सभी शिक्षक बीएसए कार्यालय में एकजुट होकर प्रर्दशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें