फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेज के शिक्षकों का आंदोलन जारी, लंबा खिंच रहा संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक-महासंघ (फुपुक्टा) और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विद्यालय महाविद्यालय शिक्षक-संघ (आक्टा) के आह्वान पर डिग्री कालेज के शिक्षक बीते छह दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। शिक्षकों के आंदोलन से कालेज के तीन हजार से अधिक छात्रों की पढ़ाई प्रभावित है। इसके बाद भी उनकी मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीर नहीं है। इससे आंदोलन लंबा खिंचता दिख रहा है। काली पट्टी बांध कर ही पढ़ाई के साथ आंदोलन भी हो रहा है। इस आंदोलन का असर पढ़ाई पर दिख रहा है।
विज्ञापन

विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज के शिक्षक-संघ के सदस्यों का छठवें दिन गुरुवार को काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए अपराह्न में धरना हुआ। धरने में शिक्षा शास्त्र विभाग के अध्यक्ष पूर्व शिक्षक-संघ अध्यक्ष डॉ. शिव शुक्ला ने कहा कि शिक्षक समाज का शिल्पकार है उसको अपना मूल कार्य शिक्षण छोड़कर विरोध-प्रदर्शन करना राज्य सरकार के लिए शर्मनाक है। सरकार को शिक्षकों की मांगों पर विचार करना चाहिए।
डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि शासनादेश की विसंगति को दूर करने में राज्य सरकार को देर नहीं करना चाहिए। डॉ. चमन कौर ने कहा कि एक देश में एक विधान होना चाहिए कुछ सेवाओं के लिए पेंशन और कुछ सेवाओं के लिए पेंशन का ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमन चंद्रा ने कहा कि मांगों की अनदेखी न्यायोचित नहीं है। हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जयशंकर तिवारी ने सरकारों को शिक्षकों के प्रति उपेक्षा पूर्ण रवैया बेहद चिंतनीय है। इस दौरान डा. लोहंस कुमार कल्याणी, डॉ. नीरज यादव, डा. शैलेश कुमार, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. राम समुझ सिंह, अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीनानाथ तिवारी, भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. रंजन शर्मा, डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश कुमार वर्मा ने विचार व्यक्त किये। संचालन शिक्षक संघ के मंत्री डॉ. मंशाराम वर्मा ने किया। बताया कि 24 दिसंबर को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरने में जिले से शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें