फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डॉ. श्रीराम के परिजनों से मिले तरबगंज विधायक, दिया मदद का आश्वासन

Sun, 24 Nov 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
डॉ. श्रीराम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोंडा। अमेरिका में गोंडा मूल के कारोबारी डॉ. श्रीराम सिंह की हत्या के बाद से तुलसीपुर माझा गांव में मातम का माहौल है। शनिवार को तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को हिम्मत बंधाई। परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर सांत्वना दी।
विज्ञापन

तरबगंज विधायक ने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से केंद्र सरकार तक मामला पहुंचाएंगे। ताकि पीड़ित परिवार को मदद मिल सके। विधायक ने कहा कि केंद्रीय गृह और विदेश मंत्रालय को भी मामले से अवगत कराकर पूरी मदद की जाएगी। डॉ. श्रीराम सिंह के मंझले भाई शिवाजी ने विधायक से अमेरिका का आकस्मिक वीजा दिलाने की मांग की। इस पर विधायक ने मदद का आश्वासन दिया। शिवाजी ने कहा कि बड़े भाई की हत्या के बाद से परिजन अमेरिका जाना चाह रहे हैं। अमेरिका में ही बड़े भाई की पत्नी व दोनों बेटे रह रहे हैं और अंतिम संस्कार भी वहीं हुआ है। विधायक के भरोसा दिलाने से परिजनों में वीजा मिलने की उम्मीद जगी है। इससे पहले परिवार के लोग विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से भी अमेरिका का वीजा दिलाने की मांग कर चुके हैं।
तरबगंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सपा प्रत्याशी रामभजन चौबे भी शनिवार दोपहर तुलसीपुर माझा गांव पहुंचे। उन्होंने डॉ. श्रीराम सिंह के परिजनों को सांत्वना देते हुए दुख की घड़ी में साथ होने की बात कही। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी की तरफ से विदेश राज्यमंत्री व जिलाधिकारी को पत्र लिखकर परिवार को अमेरिका का वीजा दिलाने की मांग की गई है। इस दौरान पूर्व जिपंस मनोज चौबे, राकेश सिंह, बबलू चौबे, दिलीप पांडेय, इरशाद अहमद, मनोज सिंह, अंकित पांडेय, अवधराज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें