फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दौड़ में रघुवीर व गोला फेंक में साहिल अव्वल

Sun, 24 Nov 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक की ग्राम पंचायत कठौवा में शनिवार को दो दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने किया। जिसमें लंबी कूद, रस्साकसी, कबड्डी, क्रिकेट, दौड़, गोला व डिस्कस थ्रो खेल का आयोजन किया गया। दौड़ में रघुवीर को पहला स्थान मिला। गोला फेंक में साहिल अव्वल रहे। अन्य खेलों के परिणाम देर शाम जारी होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि खेल महोत्सव का ये तीसरा साल है। पांच किलोमीटर दौड़ में रघुवीर गिरि को पहला स्थान, शुभम को दूसरा व मनीष को तीसरा स्थान मिला। गोला फेंक प्रतियोगिता में साहिल को पहला, आदिल को दूसरा व शक्ति कपूर को तीसरा स्थान मिला है। 100 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता में पिंकी शुक्ला को प्रथम, शिवानी को द्वितीय व रिया को तृतीय स्थान मिला। खेल के शुभारंभ में दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव रामकृष्ण तिवारी, इटियाथोक प्रधान संघ अध्यक्ष ज्योतिचंद्र तिवारी, सत्यव्रत ओझा, बृजबिहारी शुक्ल, संतोष शुक्ल, मनीष शुक्ल, दिलीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें