फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धैर्य से लें काम, जल्द दूर हो जाएगा महामारी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण का प्रकोप जिले में तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर रोज संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पहले की अपेक्षा अधिक खतरनाक साबित हो रही है। ऐसे वक्त में सभी के संयुक्त प्रयास से कोरोना के खिलाफ जंग जीती जा सकती है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल मे जिले के अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मीचारी,पुलिसकर्मी व सफाईकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार कोरोना संक्रमण को हराने में जुटे हैं। जिले में कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए तीन अतिरिक्त अस्पतालों के साथ सात नए आक्सीजन प्लांट की व्यवस्था की जा रही है।
वहीं कोविड अस्पतालों में वेंटिलेटर का संचालन कर कोरोना मरीजों को राहत दी गई है। ऐसे मुश्किल वक्त में जिले के सभी नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि वह अपने स्तर से जिला प्रशासन की मदद करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में सहभागी बने।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण प्रभाव तेजी से फैल रहा है। जिससे निपटने के लिए जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी व सफाईकर्मी दिन-रात अपने बुलंद हौसलों के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में जिले के सभी नागरिकों को अपने स्तर से प्रयास करते हुए कोरोना योद्धाओं की मदद करनी चाहिए। मुश्किल की घड़ी है लेकिन संयुक्त प्रयास से जल्द ही हम जंग जीत लेंगे।
कोरोना संक्रमण के इस मुश्किल घड़ी में सभी को साथ मिलकर इस महामारी से लड़ना होगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों को प्रचारित करने से बचें। भ्रामक पोस्ट से कोरोना से जंग लड़ रहे मरीजों के स्वास्थ्य का नकारात्मक असर पड़ेगा। सभी को इस संकट की घड़ी में जिला प्रशासन की मदद करनी चाहिए।
मुश्किल का वक्त है लेकिन जल्द की समाप्त हो जाएगा। कोरोना संक्रमण के खिलाफ अंतिम विजय हमारी ही होगी। जिले के सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए। अपनी बारी आपने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें। जल्द ही इस महामारी से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें