फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने टेढ़ी नदी में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दुर्जनपुरघाट पुल के पास टेढ़ी नदी में शुक्रवार की सुबह एक किशोरी ने कूदकर जान दे दी। किशोरी के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के दुर्जनपुरघट बाजार के रहने वाले योगेश गुप्ता ने बताया कि बहन विमला (13) काफी दिनों से बीमार चल रही थी। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। योगेश के मुताबिक, उसकी बहन शुक्रवार की सुबह चार बजे घर से अचानक गायब हो गई थी। उसकी तलाश की जा रही थी। बाजार के लोगों ने बताया कि एक किशोरी ने सुबह पुल से टेढ़ी नदी में कूदकर जान दे दी है। उसका शव टेढ़ी नदी में उतराता मिला। योगेेश की सूचना पर सीओ तरबगंज संसार सिंह राठी, थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें