फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विद्यार्थियों को दी गुड व बैड टच की जानकारी

Thu, 24 Jul 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
परसपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गोंडा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर बृहस्पतिवार को चाइल्ड लाइन की टीम ने परसपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक आशीष मिश्र ने बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। शिवेंद्र श्रीवास्तव ने बच्चों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

जेंडर स्पेशलिस्ट राजकुमार आर्य ने महिला समानता और बच्चों के अधिकार के बारे में बताया। जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह व वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर निधि त्रिपाठी ने बालिकाओं को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी। शिक्षक मनोज चतुर्वेदी ने मिशन वात्सल्य स्पॉन्सरशिप योजना, दिव्यांग बच्चों के लिए योजना व छात्रवृत्ति के बारे में बताया। इस दौरान प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह, शिक्षक महेश चौधरी, अखिलेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें