फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्र प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई कला प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बुधवार को भी यूपी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड व अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में स्कूलों में चित्र प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी कला प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

छात्रों ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य का संदेश दिया। लोगों को जागरूक किया और अपनी प्रतिभा भी दिखाई। छात्रों में प्रतियोगिता में उत्साह दिखा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने अभियान को सराहा और कहाकि प्रशासन का पूरा प्रयास है कि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो। प्रतिभाग करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
जिले के महार्षि परशुराम इंटर कालेज विजय नगर बेलसर में आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने पोस्टर पर तय स्लोगन पर चित्र बनाए और खुशी जताई। स्कूल के प्रबंधक राम प्रकाश मिश्र ने कहा कि छात्रों में प्रतिभा है उसे निखारने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत होती है।
विज्ञापन

मौका मिला तो वह अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। प्रतियोगिता में कक्षा 8 से 12 तक छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसी तरह झंझरी के कंपोजिट स्कूल कपूरपुर में भी छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और पोस्टर तैयार किया। शिक्षिका न्यूमी गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता से छात्रों में उत्साह है।
अमर उजाला व खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की पहल की सराहना किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्र किसी से कम नही हैं। जरूरत है तो उन्हें समय - समय पर अवसर देने की। बताया कि चित्रकारी करके छात्रों में खुशी दिखी। उन्होने अपने पोस्टर दिखाए और स्वच्छता का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें