फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 19 Feb 2016 11:58 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में अव्वल, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


एलबीएस पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह ने झंडारोहण कर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को खेल के नियमों की याद दिलाते हुए उन्हें इसकी शपथ भी दिलाई।

इस मौके पर रघुकुल महाविद्यालय के डायरेक्टर महेंद्र सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। दिलीप वर्मा व महिला संवर्ग से सुदीच्छ सिंह ने मशाल चक्र की दौड़ उत्साह और जज्बे के साथ पूरी की।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से होने के बाद एक-एक कर पुुरुष व महिला वर्ग की कई प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें निर्णायकों की ओर से जीते प्रतियोगी के नाम की घोषणा की गई।

इस मौके पर ओंकार पाठक, हरिप्रकाश, वीपी सिंह, डॉ. मुकुल, डॉ. श्रवण, डॉ. राजीव, डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. श्याम बहादुर, क्रीड़ा सचिव डॉ.आरबी सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में इनका दिखा जलवा
प्रतियोगिता         पहला स्थान    दूसरा स्थान    तीसरा स्थान
100 मीटर दौड़ बालिका         शाहीन        अंकिता        रेखा
200 मीटर दौड़ बालिका     शाहिन        अंकिता        दीक्षा
क्रिकेट बाल थ्रो            शाहीन        किरण सिंह    नीतू मिश्र
लंबी कूद            शाहीन        शिवांगी        नाजरीन
200 मीटर दौड़ बालक         मो.अहमद    गुलाम अहमद    दीपक
800 मीटर दौड़ बालक         रोहित        विशाल        विशाल पाण्डेय
1500 मीटर दौड़ बालक     विशाल    वैश्य    तेजबहादुर    रामप्रकाश, जितेन्द्र
ऊंची कूद            स्वभाव        मोहित        बालजी शुक्ल
गोलाफेंक        शुभम        जितेंद्र प्रताप    महफूज अली            



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें