खोड़ारे। शिक्षा क्षेत्र बभनजोत के एक सहायता प्राप्त विद्यालय में सहायक अध्यापक अख्तर अली के कथित निलंबन की सूचना पर बुधवार को छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा, अख्तर अली नियमित और छात्र हित में कार्य करने वाले शिक्षक हैं।
अख्तर अली के अनुसार, विद्यालय आते समय एक छात्र कीचड़ में गिर गया था, जिसे उन्होंने घर जाकर कपड़े बदलकर आने की सलाह दी थी। इसी बात से नाराज होकर स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई की धमकी दी।
बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर उन्हें कथित निलंबन की जानकारी मिली। बीएसए अमित कुमार सिंह ने मामले की जानकारी कराने की बात कही, जबकि एसओ कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि छात्रों को समझाकर प्रदर्शन शांत करा दिया गया।