फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विद्यार्थियों को अरगा ज्ञान गंज की मिली सौगात

Fri, 24 Apr 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मेधावियों को सम्मानित करतीं मंडलायुक्त, डीएम व सीडीओ। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
गोंडा। विकास भवन परिसर स्थित शक्ति कैफे में शुक्रवार को अरगा ज्ञान गंज : चाय एंड चैप्टर्स का भव्य शुभारंभ किया गया। यह पहल चाय की चुस्की, ज्ञान की राह की थीम पर आधारित है, जिसका उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा वातावरण प्रदान करना है, जहां वे अध्ययन के साथ-साथ संवाद, विचार-विमर्श और आत्मविकास की दिशा में आगे बढ़ सकें। इस मौके पर यूपी बोर्ड के मेधावियाें को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल व डीएम प्रियंका निरंजन ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इसके बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक पुस्तकें, डायरी एवं पेन भेंट किए गए।
छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने कहा कि आज के युवा देश का भविष्य हैं और यदि उन्हें सही दिशा, संसाधन और वातावरण मिले तो वे किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अरगा ज्ञान गंज केवल एक लाइब्रेरी नहीं, बल्कि यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यहां बैठने की समुचित व्यवस्था, शांत वातावरण और उपयोगी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही शक्ति कैफे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार पौष्टिक व स्वच्छ भोजन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे विद्यार्थियों को एक समग्र अनुभव मिलेगा।
सीडीओ अंकिता जैन ने कहा कि इस लाइब्रेरी के माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।



अब नहीं होगी परेशानी
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहीं बबिता पांडेय ने कहा कि अब उन्हें पढ़ाई के लिए घर के बाहर सुरक्षित और शांत स्थान मिल गया है, जहां वे बिना किसी व्यवधान के तैयारी कर सकेंगी। अरगा ज्ञान गंज पहल के अंतर्गत भविष्य में पुस्तक चर्चा, कॅरिअर काउंसिलिंग, मोटिवेशनल सेशन और साहित्यिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी योजना है, जिससे यह स्थान केवल पढ़ाई तक सीमित न रहकर सक्रिय बौद्धिक केंद्र के रूप में विकसित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें