फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हड़ताल पर रहेंगे दवा प्रतिनिधि, सौंपेंगे मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सीआईटीयू से संबद्ध यूपीएमएसआरए से जुड़े दवा प्रतिनिधि अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय संगठन एफएमआरएआई के आह्वान पर बुधवार को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यूपीएमएसआरए के प्रदेश सचिव कौशलेंद्र पांडेय ने बताया कि हड़ताल के समर्थन में आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. ओएन पांडेय व नीमा के सचिव डॉ. महमूद आलम ने भी पूरा सहयोग एवं समर्थन का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दवा प्रतिनिधियों की यह हड़ताल 16 सूत्री मांग को लेकर है। केंद्र सरकार से नए चार लेबर कोड को खत्म किए जाने, सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज एक्ट 1976 और अन्य 44 श्रम कानूनों को पहले की तरह बहाल किए जाने की मांग प्रमुख तौर पर शामिल है। साथ ही सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज के लिए काम के नियम तय किए जाने, दवाओं की कीमतें कम किए जाने, दवा और मेडिकल उपकरणों की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने, जीडीपी का पांच प्रतिशत स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च की मांग भी पीएम को संबोधित ज्ञापन में शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें