खरगूपुर (गोंडा)। क्षेत्र के भुलईडीह निवासी परमात्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही राजकुमार से विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर राजकुमार अपने भाई दीनानाथ, बेटे राम जियावन, पत्नी कृष्णावती, राम किशोर, रामपति व बच्चालाल और पांच अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडे व हथगोले से हमला कर दिया। इससे परमात्मा की मां ज्ञानवती, पत्नी ऊषा देवी, भाई रामेशुर, बेटा परशुराम व तुलसीराम आदि घायल हो गए। दूसरी ओर इसी गांव के राजकुमार की तहरीर पर परमात्मा, रोहित लाल, रामेश्वर, अमरीश, रिंकू, दुखीराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों के 13 नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार की टक्कर में बाइक सवार घायल
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया में बनगाई गांव के पास कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बनगाई गांव निवासी पुत्तूलाल कश्यप चोटिल हो गए। आर्यनगर चौकी प्रभारी अवनीश शुक्ल ने बताया कि नेपाल के जिला नवलपुर निवासी रमेश, रेशम बहादुर, परशुराम व गौरव चालक राकेश के साथ पठानकोट से उपचार कराकर लौट रहे थे। बनगाई गांव के पास पुत्तूलाल की बाइक से कार टकरा गई। प्राथमिक उपचार के बाद पुत्तूलाल को घर भेज दिया गया। (संवाद)