गोंडा। आटोलिफ्टर गैंग के एक बदमाश का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार कोतवाली नगर पुलिस ने नौ जनवरी 2025 को जेल रोड से बाइक चोर गिरोह के बदमाश बलरामपुर के ललिया के मथुरा बाजार निवासी राजा सोनी, कटराबाजार थाना क्षेत्र में सिंहपुर के दुर्गेश मिश्रा और मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दलपतपुर निवासी अभिषेक तिवारी को चोरी की तीन मोटर साइकिलों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई एक दर्जन अन्य मोटरसाइकिलों को भी लखनऊ-गोंडा मार्ग के बगल ग्राम माधवपुर चकत्ता में एक खंडहर मकान से बरामद कर लिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सर्वजीत कुमार सिंह ने आरोपी राजा सोनी का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। (संवाद)