फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सोनी गुमटी के ओवरब्रिज से शुरू कराएं यातायात

Sat, 24 May 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। नोडल अधिकारी व परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने शनिवार को गोंडा में निर्माणाधीन परियोजनाओं के साथ ही अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सोनी गुमटी पर बने रेलवे ओवरब्रिज की कमियों को दूर कराकर यातायात का संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सबसे पहले डीएम नेहा शर्मा व सीडीओ अंकिता जैन के साथ उतरौला रोड स्थित सोनी गुमटी पर बने ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनमानस के सुगम व सुरक्षित आवागमन के लिए सरकार ने ओवरब्रिज का निर्माण कराया है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहने पाए। यह सुनिश्चित करने के साथ ही तत्काल इसका संचालन शुरू किया जाए।
उन्होंने नवनिर्मित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉलेज में बचे हुए कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए। इसके बाद बिरवा बभनी गोशाला पहुंचे नोडल अधिकारी ने गोवंशों को गुड़ व हरा चारा खिलाया। टिनशेड की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवंशों के चारा, पानी तथा उनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। ग्राम पंचायत बेहड़ा चौबे में नवनिर्मित जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हर घर जल योजना के तहत तैयार पानी की टंकी एवं घर-घर पानी सप्लाई का निरीक्षण किया। गांव में जाकर पानी की आपूर्ति की स्थिति की जानकारी के लिए ग्रामीणों से वार्ता की।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार, एआरएम रोडवेज कपिलदेव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पांच मिनट में किया बस स्टेशन का दौरा
परिवहन निगम के एमडी के दौरे को लेकर बस स्टेशन पर सुबह से ही कर्मचारी इंतजार करते रहे। शाम चार बजे एमडी बस स्टेशन पहुंचे। कार्यालय व कार्यशाला का निरीक्षण किया। परिचालकों की जॉइनिंग को लेकर एआरएम कपिलदेव से सवाल किया। एआरएम ने बताया कि जॉइनिंग कराई जा रही है। प्रशिक्षण भी चल रहा है। बस स्टेशन को नए स्थान पर बनाने संबंधी जानकारी ली। इस दौरान आरएम अरविंद कुमार, केंद्र प्रभारी ज्योति समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें