फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता जिले को मिले पांच पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बाराबंकी में आयोजित अंतर महाविद्यालय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों को पांच पदक मिले। जिसमें तीन स्वर्ण पदक, एक रजत पदक व एक कांस्य पदक शामिल है। ताइक्वांडो सचिव प्रत्यूष राज ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय से पीयूष पटेल ने ओवर 87 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एमएसआईटीएम के नितिन कुमार बाल्मीकि ने अंडर 80 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया।
विज्ञापन

नंदिनी नगर महाविद्यालय के दीपांकुर सिंह ने अंडर 74 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। केआरएस महाविद्यालय के श्रवण चतुर्वेदी ने 68 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। राजा देवी बक्श सिंह अवधराज सिंह महाविद्यालय से श्रवण कुमार सोनकर ने अंडर 74 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं प्रतियोगिता में जिले के संदीप चौहान को निर्णायक भूमिका हेतु अवार्ड प्रदान किया गया। अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के समस्त स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आगामी 21 से 24 मार्च को तिरुअंतपुरम केरल में आयोजित होगा। जिले के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी एआर अंसारी, लाल बहादुर शास्त्री प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह, गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ओएन पांडेय ,जिला उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर आदि ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें