फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने की सीमा की खास निगरानी करें थानाध्यक्ष

विज्ञापन
गोंडा के थाना छपिया का निरीक्षण करते एसपी शैलेश कुमार पांडेय। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय सोमवार को अचानक थाना छपिया पहुंचे। उन्होंने छपिया थाने के नवनिर्मित गेट का फीता काटकर उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक ने कंप्यूटर कक्ष, कार्यालय, मेस, मालखाना आवास आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी ने थानाध्यक्ष को थाने की सीमा क्षेत्र की खास तौर पर निगरानी करने के निर्देश दिए। चौकीदारों से बातचीत करके उनके कार्य की जानकारी ली और चौकीदारों में कार्य के प्रति जोश भरा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने एफआईआर रजिस्टर, महिला व बाल हेल्प डेस्क, आवास, बाथरूम, शौचालय व जल निकासी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष में सीलिंग फैन लगवाने व कक्ष का रंग रोगन कराने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने थाने के चौकीदारों से बातचीत की और चौकीदारों से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली। चौकीदार रतिराम के जवाब से पुलिस अधीक्षक संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि चौकीदार पुलिस विभाग के अभिन्न अंग है, चौकीदार अपने क्षेत्र में किसी भी तरह की घटना, दुर्घटना, जमीन विवाद, राजनीतिक गतिविधियों, गांवों में होने वाली वर्चस्व की लड़ाई व आशनाई सहित अन्य घटनाओं के साथ ही क्षेत्र में रह रहे अपराधियों की सूचना समय-समय पर थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, हल्का दरोगा व बीट के कांस्टेबल को दें।
जिससे कोई बड़ी वारदात होने पहले उसे रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष छपिया संजय तोमर को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही थाने की जनपदीय सीमा पर खास निगरानी रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान चौकी प्रभारी मसकनवा अरुण कुमार राय, चौकी प्रभारी बभनान कन्हैया दीक्षित, उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, राकेश कुमार सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें