फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ है। भाजपा ने सरकार में पिछड़े वर्ग को सबसे ज्यादा भागीदारी भी दी है। पूर्व सांसद नगरपालिका मैरिज हाल में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पिछड़े वर्ग का वोट लेकर उन्हें छला है। सपा सरकार ने न तो पिछड़े वर्ग का कल्याण किया और न ही प्रदेश का विकास किया। उनके मुखिया ने सिर्फ अपने परिवार का विकास किया है।
आज हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। पिछड़े वर्ग के लोग 2022 में साइकिल की एक-एक तीली निकालकर कबाड़ में फेंक देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 300 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी। विशिष्ट अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश मंत्री नानकदेव भुर्जी ने कहा कि मोदी और योगी ने पिछड़े वर्ग को सत्ता में भागीदारी देकर मुख्य धारा में लाने का काम किया है।
प्रदेश का पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ मजबूती के खड़ा है। प्रदेश को लूटने वाले लोग आज फिर से लोगों को बरगलाने का काम करेंगे, लेकिन जनता सब जान चुकी है। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग को मजबूत करने के संकल्प के साथ काम कर रही है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्या, नीरज मौर्या, प्रमोद चंचल, नगरपालिका अध्यक्ष डाक्टर सत्येंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, बाबूलाल शास्त्री, धर्मेंद्र चौहान, राजीव रस्तोगी, अनिल वर्मा, रंजीत बाबा, समाज कल्याण मंत्री के पीआरओ वेद प्रकाश दूबे, गौरव यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें