फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी निकालने वालों की जनता निकाल रही है भाप: अखिलेश

विज्ञापन
फोटो-29-गोंडा में करनैलगंज विधान सभा क्षेत्र के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते समाजवादी ? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गर्मी निकालने की बात करते थे, उनकी जनता भाप निकाल रही है। जैसे-जैसे चरण के चुनाव हो रहे हैं, उनके नेता ठंडे होते जा रहे हैं। लखनऊ से बाबा लैपटाप बांट रहे हैं। कहते हैं कि एक करोड़ लोगों को स्मार्ट फोन दिया, कितने लोगों को मिला। बिना नाम लिए भाजपा के एक केंद्रीय नेता को घेरा। बोले कि वो कहते हैं कि 12 वीं पास करने के बाद इंटर में प्रवेश लेने वालों को लैपटाप देंगे। शुक्र है कि उन्होंने यह नहीं कहा कि इंटर के बाद 10 वीं में प्रवेश लेने वालों को लैपटाप देंगे। कहा कि बाबा मुझे कहते हैं कि मैं 12 बजे उठता हूं, मेरा घर उनके घर से सटा, सिर्फ बाउंड्री है। मैं शाम को उनकी ओर देखता रहता हूं, वहां से धुआं उठता है। एक दिन पुताई वाले जा रहे थे, मैंने पूछा तो पता चला कि मुख्यमंत्री आवास पर कुछ धब्बे हैं, जिसे साफ करना है। यही नहीं बाबा ने गोरखपुर जाने का 11 मार्च का टिकट ले लिया है। मैं कहता हूं काका यानी काला कानून चला गया तो बाबा भी चले जाएंगे।
विज्ञापन

सपा मुुखिया अखिलेश यादव बुधवार को करनैलगंज के रामलीला मैदान और गोंडा के पराग डेयरी के सामने मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दोनों ही सभाओं में भाजपा को निशाने पर रखा। करनैलगंज के रामलीला मैदान में उन्होंने करनैलगंज प्रत्याशी पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह व कटरा बाजार के प्रत्याशी बैजनाथ दूबे के पक्ष में संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेता झूठ बहुत बोलते हैं। करनैलगंज की पहचान इन चार सालों में गड्ढों, बाढ़ और सांड़ से हो रही है। फोरलेन बनवाया था, उसके डिवाइडर पर सांड़ बैठे रहते हैं। सपा सरकार बनीं तो 11 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, यह पद खाली है। किसानों को मुफ्त सिंचाई सुविधा, 300 यूनिट बिजली, ब्याज मुफ्त कर्ज किसानों को दिलाएंगे। संविदा कर्मियों को नियमित करेंगे, शिक्षामित्रों को नियमित करेंगे।
उन्होंने शारदेन मोहन सिंह को आगे राजनीति करने पर टिकट देने का भरोसा दिया, मसूद आलम को सरकार बनने पर सम्मान देने की बात कही। बीएड व टेट वालों को समायोजित करने का दावा किया। संस्कृत स्कूलों को सहेजेंगे और गुरुजनों को सम्मान देंगे। शिक्षामित्रों को नियमित करने का उन्होंने वादा किया। महिलाओं को सभी सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देने और कन्या विद्याधन 36 हजार रुपये देने की बात कही। उन्होंने करनैलगंज के प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह व बैजनाथ दूबे की तारीफ की।
विज्ञापन

सदर में चार सीटों के प्रत्याशियों के लिए जनसभा की
सदर विधानसभा में पराग डेयरी के पास मैदान में पूर्व सीएम व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जनता से मदद मांगी और कहा कि जनता की खुशहाली के लिए सपा सरकार काम करेगी। उन्होंने गोंडा सदर प्रत्याशी सूरज सिंह, मेहनौन प्रत्याशी नंदिता शुक्ला, तरबगंज प्रत्याशी रामभजन चौबे, मनकापुर प्रत्याशी रमेश गौतम के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। भरोसा दिया कि संकल्प पत्र में जो घोषणा की है, उसे पूरा करेंगे। कहा कि भाजपा ने नौजवानों को बेरोजगार बनाने का काम किया है। उन्हें नौकरी देंगे। युवाओं का दुखदर्द उन लोगों ने नहीं समझा, जिनके परिवार नहीं है। कोरोना काल में मजदूर और गरीबों को बेहाल छोड दिया।
नेपाल में फंसे एक परिवार और ललितपुर में फंसे एक परिवार को जिक्र किया। कहा कि उन लोगों की मदद सपा ने की। कहा कि न जाने कितने लोगों की मौत हो गई, अब तक सरकार संख्या नहीं बता रही है। उन्होंने जोर दिया कि सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को बहाल करेंगे। किसानों ने भाजपा को पहले ही पीछे हटा दिया और तीनों काले कानून वापस ले लिए। किसानों ने तय कर लिया है कि भाजपा को यूपी से साफ कर देंगे। कहा कि किसानों को खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। गोशाला के नाम पर हजारों करोड बर्बाद कर दिए, करोडों को घोटाला हो रहा है। जनता से पूछा कि सांड़ से उत्तर प्रदेश को बचाओगे कि नहीं, सांड़ को हटाओगे कि नहीं। जनता को घोषणाओं के बारे में बताया। सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।
अयोध्या हाईवे को फोरलेन करने और बिना टोल वाली सड़क बनाने का ऐलान किया। बोले कि नौजवानों को रोजगार के लिए हमे जिलों में उद्योग या यूनीवर्सिटी खोलने की जरूरत पड़ी तो खोलेंगे। आईटी के क्षेत्र में रोजगार की बहुत संभावनाएं हैं। सपा सरकार बनी तो उस तरह की ट्रेनिंग दिलाकर 22 लाख नौकरी दी जा सकती है। शहर मे सीवर लाइन और ट्रैफिक के लिए रिंग रोड की जरूरत पर काम करने का ऐलान किया। महंगाई का मुद्दा उठाया कि भाजपा आई तो दो सौ रुपये लीटर पेट्रोल हो जाएगा।
इशारों-इशारों में चेताया भी
दोनों ही सभाओं में उन्होंने इशारों- इशारों में जिले के एक नेता को चेताया भी। जनता से कहा कि छोटे- मोटे माफियों से डरने की जरूरत नही हैं। ईंटें-उतरवाकर कॉलेज बनवाने वाले जान लें कि यूपी में सपा की सरकार आ रही है। उन्होंने जनता से कहा कि पूरी ताकत से मतदान करिए, इस बार मदद करिए। पूरे प्रदेश की जनता इस बार भाजपा से लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें