फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते की चाह में पिता ने पुत्र व बहू को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बदलते समाज में आज भी कुछ लोग बेटे की चाहत लिए बैठे हैं, जबकि समाज में इतना परिवर्तन हो गया है कि बेटा व बेटी में कोई भेद नहीं है। गोंडा में पिता ने पोते ही चाहत में अपने बेटे व बहू की पिटाई कर दी और घर से निकाल दिया। बेटे व बहू ने सोमवार को अपने ही पिता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही पुत्र और बहू को बेटे के चाह में मारा पीटा और घर से निकाल दिया। उसके पुत्र ने कोतवाली देहात में तहरीर दी है। कोतवाली देहात के भदुवा तरहर गांव निवासी दीप नारायण पुत्र बृजराज और दीप नारायण की पत्नी दीपिका को मारा पीटा गया। दीप नारायण ने बताया कि वह बाहर प्रदेश में रहता है। उसकी पत्नी दीपिका घर पर रहती है।
उसकी पत्नी को जब मारा पीटा गया तो उसने मुझे फोन किया। वह घर वापस आया। दीप नारायण ने बताया कि उसकी दो पुत्रियां हैं। उसके पिता बेटे की मांग कर रहे हैं। दीप नारायण ने बताया कि पिता बृजराज ने कहा है कि अगर बेटा नहीं हुआ तो घर में हिस्सा नहीं देंगे और न ही रहने देंगे। इसको लेकर पति और पत्नी को मारा पीटा गया। घटना की तहरीर कोतवाली देहात में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें