गोंडा में झूलेलाल महोत्सव में राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : GONDA
गोंडा। नगर में चल रहे झूलेलाल महोत्सव में छठवें दिन झूलेलाल आरती पूजन का कार्यक्रम हुआ जिसमें राधा कृष्ण की झांकी ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। शहर के मालवीय नगर में चल रहे झूले लाल महोत्सव में आरती पूजन महोत्सव आयोजित किया गया।
इसमें राधा कृष्ण की मनोहर झोकियां सजाई गईं जिसमें राधा तथा गोपियों द्वारा कृष्ण के साथ खेली गई गुलाब की होली ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्रद्धालु महिलाओं ने भी कलाकार बने कृष्ण व राधा तथा गोपियों के साथ होली खेली। मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि कार्यक्रम में विशाल मंधान, श्याम रायतानी, अंकुर रायतानी, पंकज लधवानी, सनी लालवानी, मोंती बलेचा मौजूद रहे।