फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: साहब... जीवित हूं, बेटे भी हैं, फिर भी जमीन कर दी दूसरे के नाम

विज्ञापन
करनैलगंज तहसील में जनसमस्याएं सुनतीं डीएम, एसपी व सीडीओ तथा तरबगंज तहसील में उमड़े फरियादी। संव
विज्ञापन
तरबगंज/करनैलगंज। साहब... मैं जीवित हूं और मेरे दो बेटे भी हैं। इसके बावजूद राजस्व कर्मियों ने मुझे मृत दिखाकर 10 बीघा जमीन दूसरे के नाम कर दी। अकबरपुर डिक्सिर निवासी बुजुर्ग शिवशंकर ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में यह शिकायत सीआरओ रिंकी जायसवाल से की।
विज्ञापन


आरोप है कि शिकायत करने पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने उन्हें रोक दिया। वह दिल्ली की निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं और पेंशन पा रहे हैं। सीआरओ ने कार्रवाई का भरोसा दिया।

करनैलगंज में डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी विनीत जायसवाल ने शिकायतें सुनीं। हीरापुर कमियार में चोरी के मामले में पंकज सिंह व देवपाल सिंह ने खुलासा न होने की शिकायत की। एसपी ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


परसौली निवासी रामसहारे ने निजी जमीन पर दबंगों द्वारा घूर और ईंट-लकड़ी रखने की शिकायत की। डीएम ने घूर हटवाने और विरोध पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। बलमत्थर निवासी वीरेंद्र मिश्र ने जर्जर बांध की मरम्मत की मांग की। दूदा गांव के ग्रामीणों ने आबादी व स्कूलों के पास प्रस्तावित सीएनजी प्लांट का विरोध किया। डीएम ने जांच के आदेश दिए। डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीणों के नाम का रजिस्टर तैयार कर आपदा के समय तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस की शिकायत दोबारा नहीं आनी चाहिए।
घुटनों के बल पहुंचा दिव्यांग

- बेलसर के मदरहा महादेवा निवासी दिव्यांग शिवबहादुर ई रिक्शा से समाधान दिवस पहुंचे और घुटनों के बल चलकर अधिकारियों के सामने फरियाद रखी। उन्होंने बताया कि पांच साल से केसीसी ऋण माफी के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।

- महेशपुर की किरन चौरसिया ने आईजीआरएस पर फर्जी रिपोर्ट लगाने, नवाबगंज दत्तनगर के मंगल सिंह ने चकमार्ग पर कब्जे और परसापुर नवाबगंज के अमरनाथ ने तहसीलदार कोर्ट से मुकदमे की फाइल गायब होने की शिकायत की।
बारिश के चलते कम पहुंचे फरियादी

बारिश के चलते समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या कम रही। करनैलगंज में 74 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण हुआ। तरबगंज में 73 में एक, सदर में 38 में एक और मनकापुर में 69 शिकायतों में तीन का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील में जनसमस्याएं सुनतीं डीएम, एसपी व सीडीओ तथा तरबगंज तहसील में उमड़े फरियादी। संव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें