फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिवनारायण सिंह इंटर कॉलेज में लगेगा ताला, दूसरे स्कूल में शिफ्ट होंगे विद्यार्थी

Sat, 04 Oct 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज कस्बे के भैरवनाथ पुरवा में संचालित शिव नारायण सिंह इंटर कॉलेज की मान्यता शासन स्तर से वापस ले ली गई है। जल्द ही विद्यालय में ताला लगवाया जाएगा। यहां पढ़ने वाले बच्चों को पास के किसी विद्यालय में शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रबंधक ने दूसरी जमीन दिखाकर मान्यता ले ली और कॉलेज अन्यत्र संचालित किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि वर्ष 2020 में मामले की शिकायत की गई थी। जांच में पता चला कि लालेमऊ में भूमि दिखाकर शिव नारायण सिंह इंटर कॉलेज की मान्यता ली गई थी। जबकि उस जमीन पर गन्ने की फसल लगी होने की पुष्टि हुई है। वह क्षेत्र बाढ़ग्रस्त होने की भी पुष्टि हुई है।
वहीं, शिव नारायण सिंह इंटर कॉलेज के नाम से विद्यालय करनैलगंज कस्बे में भैरवनाथ पुरवा में मंदिर के पीछे संचालित होता पाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट भेजकर मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि कई स्तर पर जांच के बाद शासन ने कॉलेज की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की है। जल्द ही प्रबंधक को सूचित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बुलाया गया है। इसके बाद स्कूल को बंद कराने के साथ ही बच्चों को नजदीकी स्कूल में दाखिला दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें