फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पति मेला नहीं ले गया तो पत्नी ने जान दी

Sat, 04 Oct 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। पति मेले में नहीं ले गया तो पत्नी ने बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अर्चना ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर करीब डेढ़ साल पहले गांव के ही रिश्ते के चचेरे भाई अंकित से शादी की थी। अर्चना के परिजनों ने कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन दोनों के बालिग होने की वजह से पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। अर्चना गांव में ही अंकित के साथ रहती थी। उनके दो महीने की बेटी भी है। बृहस्पतिवार को अर्चना पति अंकित से दशहरा मेले में जाने की जिद कर रही थी। अंकित मेले में नहीं ले गया तो अर्चना ने जान दे दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। अर्चना के माता-पिता से संपर्क किया गया मगर उन्होंने किसी भी तरह की कार्रवाई व शव लेने से मना कर दिया। इसके बाद अंकित ने ही अर्चना का अंतिम संस्कार किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें