फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिवा बने दुर्गा पूजा जागरण समिति के अध्यक्ष

Sun, 07 Sep 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज के श्रीबालाजी मंदिर में बैठक में शामिल महिला मंडल की पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन 
विज्ञापन
करनैलगंज। नगर की मां दुर्गा पूजा जागरण समिति कैलाश बाग की वार्षिक बैठक रविवार को श्री बालाजी मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य समिति व कार्यक्रम आयोजन के लिए महिला मंडल के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
विज्ञापन




बैठक की अध्यक्षता अशोक शुक्ल ने की और शुभारंभ मंगलाचरण महंत गिरजा शंकर गिरी ने किया। सर्वसम्मति से शिव शंकर भट्ट उर्फ शिवा भट्ट को अध्यक्ष तथा राजीव मोदनवाल को महामंत्री चुना गया। अरुण वैश्य, अशोक सिंघानिया, विश्वनाथ शाह, व्यवस्थापक जोगिंदर सिंह जानी, गणेश प्रसाद वैश्य और राघवेंद्र शुक्ल को संरक्षक चुना गया। महिला मंडल की बैठक में जूली सोनी को अध्यक्ष तथा संयोजक के रूप में रजनी सुल्तानिया, गायत्री गोस्वामी, बीना मोदनवाल, रेखा सोनी, दिव्यानी पुरवार, लकी सिंह और रीना गुप्ता का चयन किया गया। दुर्गा पूजा कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, नीरज जायसवाल, सचिन गुप्ता, कुंदनलाल, विनीत पांडेय, श्रीराम सोनी, अंकुर मौर्य, राजू सोनी, आजाद कसेरा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें