गोंडा। एसपी विनीत जायसवाल ने मनकापुर कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक को 58 वर्ष की उम्र पूरी करने के कारण अपराध शाखा में तैनाती दी है। धानेपुर के कोतवाल निर्भय नारायण सिंह को मनकापुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कौड़िया के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को धानेपुर व धानेपुर के अतिरिक्त निरीक्षक गोविंद कुमार को कौड़िया का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र को गैर जनपद स्थानांतरण के लिए कार्यमुक्त किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर यशवंत कुमार सिंह को वजीरगंज का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। (संवाद)