फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगवा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार जीप ने स्कूटी सवार एक युवती समेत दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के महादेव गांव की रहने वाली मीना वर्मा 23 पुत्री मतिबर वर्मा अपने साथी देवानंद मौर्या 22 पुत्र रामजनक मौर्या निवासी ग्राम डंडवा मोहनिया थाना गौर जिला बस्ती के साथ नवाबगंज में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
दोनों अयोध्या में किराये के मकान में रहते थे। हर रोज की तरह ही शुक्रवार को दोनों स्कूटी से नवाबगंज आए थे। यहां काम निपटाने के बाद दोनों स्कूटी से अयोध्या जा रहे थे। रास्ते में नगवा मोड़ पर एक तेज रफ्तार जीप ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे मीना वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में स्कूटी चला रहा देवानंद मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मीना के पिता मतिबर वर्मा ने थाना नवाबगंज में स्कार्पियो चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें