फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मिली चारपाई, फ्लैग का स्पेलिंग नहीं बता सकीं शिक्षामित्र

विज्ञापन
फोटो-24-गोंडा के कलेक्ट्रेट में बच्चों को गोद लेने वाले दंपतियों के साथ डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा का हाल जानने पहुंचे बुधवार को आयुक्त को कई खामियां मिलीं। झंझरी के हारीपुर कंपोजिट स्कूल में अव्यवस्था मिली। प्राइमरी स्कूल के कक्षों में टाइल्स नहीं लगी थी, नल खराब और कक्ष में चारपाई मिली। उन्होंने एक शिक्षामित्र से फ्लैग की स्पेलिंग पूछी, लेकिन वह नहीं बता सकीं। इतना ही नहीं कक्षा-पांच के छात्रों को पढ़ाया ही नहीं गया, शिक्षिका ने कहा कि वह हाउस होल्ड सर्वे कर रहीं थीं।
विज्ञापन

बुधवार को आयुक्त देवीपाटन मंडल एमपी अग्रवाल ने विकास खंड झंझरी के कंपोजिट विद्यालय हारीपुर का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त सबसे पहले किचन पहुंचे। वहां रसोइयों ने बताया गया कि भोजन गैस चूल्हे पर बनता है। कभी-कभी लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाया जाता है। स्टोर रूम में कूड़ा-कबाड़, अग्नि शामक यंत्र व लकड़ियां देखकर आयुक्त काफी नाराज हुए। उन्होंने इसे तत्काल साफ कराने के निर्देश दिया। विद्यालय में मल्टीपल हैंडवॉश में बच्चों को हाथ धोने के लिए लगी दो टोटी बंद मिली। इसे तत्काल शुरू कराने के आदेश दिए गए। शौचालय एवं मूत्रालय में ताला बंद मिला। इसको लेकर उन्होंने रोष व्यक्त किया। प्राथमिक स्तर के कक्षा-कक्ष में टाइल्स नहीं लगी मिली। उन्होंने एक हफ्ते में टाइल्स लगाकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा-सात के रजनीश से ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवाल गुणा, भाग हल कराये जो सही मिले। उन्होंने रजनीश को शाबाशी दी। कक्षा पांच के कक्ष का निरीक्षण करने पर पाया गया कि प्रेरणा तालिका में बच्चों की मैपिंग नहीं की गई है। प्रात:काल से निरीक्षण के समय तक कक्षा पांच के बच्चों को कुछ भी नहीं पढ़ाया गया है।
अध्यापिका संध्या रानी ने बताया कि उन्होंने कुछ नहीं पढ़ाया है, वह हाउस होल्ड सर्वे का कार्य कर रही हैं। आयुक्त कड़े निर्देश दिए कि विद्यालय समय में अनिवार्य रूप से शिक्षण कार्य किया जाए। शिक्षण के अतिरिक्त कार्य अन्य समय में किया जाए। इसी कक्ष में चारपाई बिछी हुई थी। क्यूआर कोड के माध्यम से शिक्षण कार्य नहीं किया गया है। किसी बच्चे को इसकी जानकारी नहीं है। व्हाट्सएप ग्रुप का संचालन एवं सक्रियता भी बहुत कम मिली। शिक्षामित्र मंजू देवी की शिक्षक डायरी के अवलोकन में पाया गया कि फ्लैग के संबंध में पढ़ाने का अंकन है, लेकिन अंग्रेजी में फ्लैग गलत लिखा मिला।
विज्ञापन

आयुक्त ने शिक्षामित्र से फ्लैग की स्पेलिंग पूछी, जिसे शिक्षामित्र द्वारा गलत बताया गया। मंडलायुक्त ने सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) विनय मोहन वन को निर्देश दिया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक गुणेंद्र मोहन मिश्रा अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं। अग्रिम आदेशों तक इनका वेतन अवरूद्ध करें। सहायक अध्यापक डॉ. उमा सिंह, राखी तिवारी, ज्योतस्ना मिश्रा, ज्योति किरण तिवारी, मीनाक्षी तिवारी, सरोज कमल, चंद्रकांती पांडेय व प्रीति देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें