फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुल स्तरीय गणित विज्ञान मेले में सम्मान पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

विज्ञापन
31द्दस्रड्डश्च4-गोंडा के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज मालवीय नगर में संकुल स्तरीय गणित विज्ञ? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मालवीय नगर में विद्या भारती योजना के अंतर्गत संकुल स्तरीय गणित विज्ञान मेला, कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में संभाग निरीक्षक अवरिश कुमार, प्रधानाचार्य काली प्रसाद मिश्र, डॉ. दिलीप शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, देव प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान प्रयोग, विज्ञान प्रदर्श, विज्ञान प्रश्न मंच, प्रयोग, गणित प्रश्न मंच, सांस्कृतिक प्रश्न मंच आदि प्रतियोगिताएं हुई। इन प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को सम्मनित किया गया। विज्ञान प्रश्न मंच बाल वर्ग में अखिल, आशुतोष, नितिन को प्रथम पुरस्कार दिया गया। विज्ञान प्रश्न मंच किशोर वर्ग में सूर्यकांत, शिवा, शिवम प्रथम पुरस्कार पाने में सफल रहे। विज्ञान प्रश्न मंच तरुण वर्ग में प्रथम पुरस्कार सचिदानंद , हर्षित, सुमित को मिला।
संस्कृति प्रश्न मंच बाल वर्ग में प्रथम पुरस्कार वैभव, यशदीप, हर्ष कुमार को तथा किशोर वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्रियांशु, शिया, प्रणव अनुराग को मिला। तरुण वर्ग में पुष्कर, आदर्श, रमन को पहला पुरस्कार मिला। वैदिक गणित प्रश्न मंच बाल वर्ग में दीपा कुमारी, जाह्वी सिंह, विंध्यवासिनी, किशोर वर्ग में सचिदानंद, प्रिंस, बृजेश कुमार व तरुण वर्ग में पल्लवी, भूमि, भूमिका मौर्य को प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें